कराटे

जहानाबाद को पराजित कर भागलपुर हेमन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में।

पटना। राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे घरेलू टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी के आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला में आज भागलपुर ने जहानाबाद को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज भागलपुर और जहानाबाद के बीच खेले गए आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला में भागलपुर ने जहानाबाद को 44 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना जगह सुनिश्चित कर लिया।

आज खेले गए इस मुकाबले में भागलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सूर्यवंश के 69 रन, विकास यादव के 62 रन और मयंक चौधरी के 61 रन के संयुक्त योगदान के सहारे सभी विकेट खोकर 274 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और जहानाबाद के सामने जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य रखा।

जहानाबाद के गेंदबाज शशि शेखर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि रजनीश को दो सफलता हाथ लगी।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की पूरी टीम 47.2 ओवरों में जितिन के 58 रन और सूरज राठौर के 54 रनों की पारी के बावजूद 230 रन पर सिमट गई और जहानाबाद को भागलपुर के हाथों 44 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा।
भागलपुर के गेंदबाज गोविंदा, अभिषेक और शहाबुद्दीन ने आपस में दो-दो विकेट बांट लिए।

बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने बताया कि हेमन ट्रॉफी का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला पूर्णिया में खेला जाएगा।जहां पहला सेमीफाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को ईस्ट चंपारण और पूर्णिया के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 13 अप्रैल को दरभंगा और भागलपुर के बीच पूर्णिया में खेला जाएगा।

दोनों सेमीफाइनल के विजेता टीम के साथ हेमन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 14 अप्रैल को पहली बार हेमन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला पूर्णिया के ग्रीन वैली खेल मैदान में खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago