पटना : पंजाब के पगवाड़ा में चल रहे 35वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष बेसबॉल टूर्नामेंट में बिहार पुरुष टीम ने अंतिम सोलह में जगह बना ली। बिहार ने ग्रुप ई के दूसरे मुकाबले में राजस्थान को हराया, वहीं तीसरे मुकाबले में वॉकओवर मिला।जबकि पहले मैच में मेजबान पंजाब के हाथों 10-1 से हार का सामना करना पड़ा।
यह जानकारी बिहार बेसबॉल संघ के कोषाध्यक्ष रुपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए बिहार की ओर से मोहम्मद नूर ने 1, राजीव ने 2, सौरभ ने 1, अमित ने 1, मनीष ने 1, नमन ने 1 का स्कोर किया। बता दें कि 12 सितंबर तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में महिला वर्ग का भी मुकाबला खेला जा रहा है।
मैच के दौरान एमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन आफ इंडिया की संयुक्त सचिव व बिहार बेसबॉल संघ की महासचिव मधु शर्मा मौजूद रही। उन्होंने टीम के सफल प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दिया। वहीं उनहोंने टीम के कोच रवि रॉय व राजेश कुमार चिंटू की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताया इनके कुशल प्रशिक्षण से उम्मीद की जा सकती है कि बिहार की टीम विजेता ट्राफी के साथ घर वापसी करेगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…