सीनियर विमेंस एक दिवसीय ट्रॉफी में बिहार और अरुणाचल प्रदेश की टीम कल होगी आमने-सामने।

पटना 27 अक्टूबर: बीसीसीआई के तत्वाधान में कल 28 अक्टूबर 2021 से आयोजित होने वाली सीनियर विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर विमेंस टीम कोलकाता में आज अभ्यास सत्र के दूसरे दिन जमकर पसीना बहाया और कल अरुणाचल प्रदेश की टीम के साथ पहली भिड़ंत होगी ।

जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया समिति के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि टीम कोच नीतू सिंह, सहायक कोच शिखा सोनिया, फिजियो जुरी दत्ता, ट्रेनर चंदन कुमार, मैनेजर श्वेता सिंह सहित सहायक मैनेजर प्रिया किशोरी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए खिलाड़ियों को अलग-अलग सेशन में विभिन्न बिंदुओं पर अभ्यास कराया और कल जब अपना पहला मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ खेलने उतरेगी तो इसका लाभ बिहार टीम में देखने को मिलेगी।

वहीं कोच नीतू सिंह ने कहा है कि बिहार सीनियर महिला टीम से काफी उम्मीद है की सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करेगी। क्योंकि इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक अच्छा कॉन्बिनेशन है

और सभी खिलाड़ी अच्छे टच में भी दिख रहे हैं। इसलिए हमें उम्मीद है की बिहार की टीम कल अरुणाचल प्रदेश के सामने जीत के साथ आगाज करने उतरेगी।

दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर को मणिपुर के साथ, तीसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेघालय के साथ, चौथा मुकाबला 1 नवंबर को जम्मू एंड कश्मीर के साथ, पांचवां मुकाबला 04 नवंबर को सिक्किम के साथ, वहीं छठा और अंतिम लीग मुकाबला 06 नवंबर को नागालैंड के साथ खेलने उतरेगी ।

कल कोलकाता में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले सीनियर विमेंस टीम को बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि सह क्रिकेटिंग इंचार्ज संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, सीईओ मनीष राज, लॉजिस्टिक मैनेजर धर्मवीर पटवर्धन सहित बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने पूरी टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago