पटना 03 अक्टूबर: शिप्रा रिसर्च एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में बिहार ने मध्य प्रदेश को 9 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया . टॉस बिहार की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश की टीम 15 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 93 रनों का स्कोर बनाया जिसमे सबसे अधिक रन वैष्णवी ने 31 रन और कोमल ने 27 रन बनाया .गेंदबाजी करते हुए बिहार टीम के नंदनी ,सुष्मिता ,शिल्पी ,मुस्कान और ममता ने एक एक विकेट झटका .
जबाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी बिहार की टीम की बैटर अन्जिता यादव ने शानदार नाबाद अर्धशतक 56 रन बनाया इसके अलावे संध्या ने 19 रनों का योगदान जिसकी मदद से बिहार ने मध्यप्रदेश को 9 विकेट से पराजित किया . वुमन ऑफ़ द मैच अन्जिता यादव को दिया गया .
दूसरा मुकाबला झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के साथ खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखण्ड की टीम 9 विकेट पर 65 रन ही बना सकी जिसके जबाब में उत्तर प्रद्देश की टीम एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया इस तरह उत्तर प्रदेश भी फाइनल में प्रदेश कर गया .फाइनल मुकाबला बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जायेगा .
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…