पटना 31 मार्च: 2 अप्रैल से राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुरू हो रही पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला पंचशील सीसी बनाम सचिवालय स्पोट्र्स क्लब के बीच खेला जायेगा। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को बाटा सीसी बनाम पंचशील और चार अप्रैल को एनवाईके सीसी बनाम बाटा सीसी मुकाबला होगा।उन्होंने आगे कहा कि जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरुआत तीन अप्रैल से होगी। 3 अप्रैल को पहला मैच विद्यार्थी सीसी बनाम ब्लेज सीसी के बीच खेला जायेगा।
संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी मैच 40-40 ओवर के खेले जायेंगे और एक गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे। टीमों को सुबह में 7.30 बजे ग्राउंड पर रिपोर्ट करना होगा। 8 बजे टॉस होगा और 8.30 पहली गेंद फेंकी जायेगी।उन्होंने कहा कि जल्द ही आगे मैचों के कार्यक्रम घोषित कर दिये जायेंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…