टेस्ट मैच:-रोहित और मंयक अग्रवाल के बाद गेंदबाजों में दिखाया दम, देखे ख़बर

Khelbihar.com

नई दिल्ली: मेजबान भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  पहले टेस्ट मैच में मजबूत पकड़ बना ली है. उसने मैच के दूसरे दिन सात विकेट पर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. इसके बाद जल्दी-जल्दी उसके तीन विकेट भी झटक लिए. दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भारत के स्कोर से 463 रन पीछे है और उसके सिर्फ सात विकेट बाकी हैं. 

भारत की ओर पहली पारी में ओपनर मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक बनाया. उन्होंने 215 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा (176) ने भी शानदार शतक बनाया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) थोड़े बदकिस्मत रहे और 24 रन से दोहरा शतक चूक गए. मयंक और रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की. यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का भारतीय रिकॉर्ड है. 

मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के खिलाफ के बीच विशाखापत्तनम में बुधवार से टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. भारतीय टीम ने पहले दिन बिना विकेट खोए 202 रन बनाए. उसने दूसरे दिन यानी गुरुवार को अपने स्कोर में ठीक 300 रन और जोड़े. 

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा गुरुवार को आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे. उन्होंने आउट होने से पहले मयंक अग्रवाल के साथ 317 रन की साझेदारी की. रोहित शर्मा इस स्कोर पर अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. 

रोहित शर्मा भले ही दोहरा शतक बनाने से चूक गए, लेकिन मयंक अग्रवाल ने मौका नहीं गंवाया. उन्होंने अपने शतक को दूसरे शतक में बदला. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक भी है. संयोग से यह उनका भारत में पहला टेस्ट मैच भी है. इस तरह वे भारत में खेले गए अपने पहले ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. वे पार्टटाइम गेंदबाज डीन एल्गर की गेंद पर मिडविकेट पर बावूमा द्वारा लपके गए. उन्होंने 371 गेंदों की पारी में 23 चौके और छह छक्के जमाए. रोहित शर्मा ने भी अपनी पारी में ही इतने ही चौके-छक्के लगाए. 

भारत के अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. मयंक और रोहित के बाद रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक रन बनाए. वे 30 रन बनाकर नाबाद रहे. ऋद्धिमान साहा 21, विराट कोहली 20, अजिंक्य रहाणे 15, हनुमा विहारी 10 और चेतेश्वर पुजारा छह रन बनाकर आउट हुए. रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. वेर्नोन फिलेंडर, डेन पीट, सेनुरन मुथुसामी और डीन एल्गर को एक-एक विकेट मिला.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago