Patna: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया 7वीं बार फाइनल में पहुंच गई। उसने पाकिस्तान को टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार चौथी बार हराया।
मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पोश्चफेस्ट्रूम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 172 रन बनाए। भारत ने 35.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 176 रन बना लिए। वह पहली बार साल 2000 में फाइनल में पहुंचा था। तब चैम्पियन बना था। इसके बाद 2006 में उपविजेता, 2008 में विजेता, 2012 में विजेता, 2016 में उपविजेता और 2018 में विजेता बना था।
भारत के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 105 और दिव्यांश सक्सेना ने नाबाद 59 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। इस टूर्नामेंट में ओपनिंग विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। साथ ही इस टूर्नामेंट के इतिहास के सेमीफाइनल में यह सबसे बड़ी साझेदारी है। यशस्वी और दिव्यांश ने टूर्नामेंट में दूसरी बार शतकीय साझेदारी की। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 115 रन जोड़े थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…