गोपालगंज के मुकेश कुमार का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम चयन,

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 अक्टूबर से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 16 सदस्ययी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है और उप-कप्तान चुना गया है श्रेयस अय्यर को।

इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज रजत पाटीदार और बंगाल के गेंदबाज मुकेश कुमार को मौका मिला है।

आपको बता कि” मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज के रहने वाले है और बंगाल टीम से खेलते है। गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव साकेत गिरी ने बताया कि” मुकेश हमारे गांव और पंचायत मानीकपुर का रहने वाला है।

कुछ दिन पहले ही मुकेश से क्रिकेट पर बात हुई ठीक जब वह गांव आए हुये थे। उन्होंने इंडिया टीम में चयन होने पर मुकेश कुमार को बधाई एवं भविष्य के लिए सुभकामनाये दी है।बंगाल से खेलते हुए मुकेश कुमार ने 2015-16 में रणजी सहित अन्य फ़स्ट क्लास क्रिकेट में डेवयू किया था।।

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव , रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago