कराटे

टी.एन मिश्रा मेमोरियल सॉफ्टबॉल क्रिकेट में टी एन मिश्रा एकादस विजयी

पटना : आज पटना गर्दनीबाग के पटना हाई स्कूल में टी एन मिश्रा मेमोरियल सॉफ्टबॉल क्रिकेट का आयोजन टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोशिएशन के तत्वाधान में आयोजित हुआ, इस प्रतियोगिता के प्रायोजक VKS स्पोर्ट्स एकेडमी थे, टैलेंट सर्च हमेशा किसी भी खेल को प्रमोट करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टॉस टी एन मिश्रा एकादस ने जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ओपनर बल्लेबाज कप्तान सुरेश मिश्र पिंकू और ज्योति कुमार ने अच्छी सुरुवात दी सुरेश मिश्र रिटायर्ड हर्ट होने के पहले 15 बाल पर 38 रन बनाए जबकि ज्योति कुमार 42 रन पर आउट हुए, सौरभ चक्रवर्ती 6, बिट्टू 46,पिंटू 43, आशुतोष पिंटू 23, के सहयोग से निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया एकादस सौरव की फिरकी में फंस कर100 रन पर आल आउट हो गई सौरभ चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट लिए, ज्योति कुमार को 2 सफलता मिली, मीडिया एकादस की ओर से प्रमुख स्कोरर रविन्द्र ने 17, रवि ने 12, बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका, ओर टी एन मिश्रा एकादस ने मैच आसानी से जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच सौरभ चक्रवर्ती, बेस्ट परफॉर्मर रविन्द्र कुमार जबकि बेस्ट बैट्समेन ज्योति कुमार हुए, इस अवसर पर गूंज के नार्थ इंडिया हेड शिवजी चतुर्वेदी, मोतिहारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, राहुल कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे, टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोशिएशन के CEO धीरज कुमार ने बताया कि बहुत जल्दी मीडिया कप बृहत पैमाने पर होगी जो 4 दिवसीय होगी और इसमें मीडिया की 3 टीम के साथ ही साथ टी एन मिश्र एकादस की भी टीम होगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago