टी-20 क्रिकेट में अन्य टीमों से काफी पीछे है भारतीय टीम: सबा करीम

मुंबई 13 नवंबर: टीम इंडिया के लिए यह आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप कोई खास नही गया है .पांच में से तीन में जीत तो मिली लेकिन एसोसिएट देशो के साथ जबकि दो बड़े टीमो के खिलाफ टीम इंडिया बुल्कुल भी कही खेल में नजर नही और मानों विरोधी टीम ने एकतरफा मुकाबले में भारत को हरा दिया हो .अब भारतीय टीम को लेकर सबा करीम ने एक पॉडकास्ट अपनी राय दी है .

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम ने कहा है कि” टी-20 क्रिकेट कैसे विकसित हो रहा है और इन दिनों कैसे बदल रहा है, इस पर नजर डालें तो टीम इंडिया बहुत पीछे है। हमें जितनी जल्दी हो सके खुद को तैयार करने की जरूरत है और सबसे छोटा प्रारूप खेलने का अपना खुद का खाका तैयार करने की जरूरत है। जैसे लक्ष्य निर्धारित करते समय और पीछा करते समय हमारा खाका क्या होना चाहिए।

करीम ने यह भी कहा कि हमें अलग-अलग खिलाड़ियों को भूमिकाओं के हिसाब से चुनना चाहिए। भारतीय टीम के थिंक टैंक के लिए 2021 का टी20 वर्ल्ड कप बहुत बड़ी सीख रहा है। इससे आने वाले वर्ल्ड टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए सीख मिलेगी।

उन्होंने आगे बताते हुए कहा” न्यूजीलैंड की टीम को कमतर आंका जाता है और इस पर टीमें अपना होमवर्क नहीं करती। उनके बारे में सोचा जाता है कि टीम में बड़े नाम नहीं हैं इसलिए आसानी से हरा देंगे। यह बड़े कारणों में से एक है कि न्यूजीलैंड की टीम सफल रही है। इस टीम के पास कई फाइटर हैं। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास जिस तरह की गेंदबाजी है, उन्हें थोड़ा लाभ हो सकता है।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

3 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

11 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago