दुबई 24 जनवरी: भले ही भरत के पुरुष टीम ने आईसीसी के वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरुष्कार जीत नही सका लेकिन भारतीय टीम की महिला खिलाडी ने यह कारनामा कर दिया है .जी हां आज आईसीसी ने भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 2021 के लिए आईसीसी ‘महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा है .
इस पुरुष्कार के दौर में भारत की स्मृति मंधाना के अलावे इंग्लैंड के टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका के लिजेल ली और आयरलैंड के गैबी लुईस शामिल थी लेकिन स्मृति ने सभी को हराकर यह सम्मान हासिल किया। आपको बता दे की आईसीसी की वर्ष की महिला टी20 टीम में शामिल होने के बाद, 2018 के बाद दूसरी बार स्मृति को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है।
भारतीय महिला टीम के लिए 2021 एक कठिन साल रहने के बावजूद स्मृति का बेहतरीन प्रदर्शन इस साल भी जारी है, क्योंकि उन्होंने 22 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ 855 रन बनाए हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…