अररिया जिला क्रिकेट बी डिवीज़न लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी 2 विकेट से जीता

अररिया 05 जनवरी: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का पहला मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी और अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस एसीए रेड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।एसीए रेड के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुक़सान पर 156 रन बनाए उनके बल्लेबाज आयुश गुप्ता ने 36 रन गौरव ने 27 रन आदर्श सिन्हा ने 25 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । इंडस बी के गेंदबाज सुमित शर्मा ने 2 विकेट दुर्गानंद और कैफ ने 1-1 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी इंडस बी के बल्लेबाजों धमाकेदार शुरुआत की और 28 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 157 रन बना डाले। इंडस बी के बल्लेबाज दुर्गानंद ने 40 रन विक्की कुमार ने 21 रन अक्षय कुमार ने 19 रन बनाए। एसीए रेड के गेंदबाज आदर्श सिन्हा और शैल्य आदित्या ने 2-2 विकेट आकाश आनन्द ने 1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर जयलाल मूर्मू और गौरव कुमार थे स्कोरिंग पंकज ने किया इस अवसर ओम प्रकाश जयसवाल नितेश कुमार झा अनामी शंकर विवेक प्रकाश अमीत सेनगुप्ता ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
कल का मैच एफसीए ब्लू और केएमसीसी बी के बीच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago