अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का आखरी मैच इंडस स्पोर्ट्स क्लब और एफसीए ब्लू के बीच नेताजी स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस एफसीए ब्लू ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इंडस के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंडस के बल्लेबाज विनीत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की ओर 60 बॉल में 82 रन की पारी खेली अंकित ने 41 रन और प्रियांशु ने 32 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एफसीए ब्लू के गेंदबाज पृथ्वी ने 4,प्रेम और जितेंद्र ने दो दो विकेट चटकाए।
दूसरी पारी खेलने उतरी एफसीए ब्लू के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया परन्तु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और 26 ओवर में सभी विकेट खो कर 152 रन ही बना पाई।एफसीए ब्लू के बल्लेबाज पृथ्वी ने 36,रितिक ने 19 और दिव्य सावन ने 18 रन बनाए। इंडस के गेंदबाज दुर्गानंद और संगम ने चार चार विकेट और मोहम्मद कैफ ने 1 और विकेट लिए।
मैच के अंपायर उज्ज्वल और पंकज थे स्कोरिंग फैजल ने किया इस अवसर पर सचिव ओम प्रकाश जयसवाल अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण तनवीर आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…