पटना, 8 नवंबर। लोयोला हाईस्कूल ने स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे 10 दिवसीय इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर वीटा ‘खेलोज’ 2022 के बालक फुटबॉल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खेल महोत्सव के चौथे दिन कबड्डी,फुटबॉल और लॉन टेनिस के मुकाबले खेले गए।
बालक फुटबॉल के फाइनल में लोयोला हाईस्कूल ने डीपीएस को 1-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में लोयोला हाईस्कूल ने सेंट डोमिनिक सेवियोज हाईस्कूल को 4-1 और डीपीएस पटना ने संत माइकल हाईस्कूल को 5-3 से हरा कर फाइनल का टिकट पाया था।
लॉन टेनिस
बालक अंडर-14 का स्वर्ण पदक डॉन बास्को एकेडमी ने जीता। संत माइकल हाईस्कूल ने रजत जबकि ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल ने कांस्य पदक जीता।
बालिका अंडर-14 का खिताब कार्मेल हाईस्कूल जीता। इसमें उपविजेता नोट्रेडैम एकेडमी की टीम रही जबकि ओपन माइंड्स बिरला स्कूल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
बालक अंडर-19 में डीएवी बीएसईबी की टीम ने गोल्ड जीता। संत माइकल हाईस्कूल ने रजत जबकि डीपीएस पटना ने कांस्य पदक जीता।बालिका अंडर-19 में संत माइकल हाईस्कूल ने स्वर्ण पदक जीता। डॉन बास्को एकेडमी ने रजत जबकि नोडेड्रैम एकेडमी ने कांस्य पदक जीता।
कबड्डी
बालिका कबड्डी का फाइनल मुकाबला ओपन माइंडस बिरला दानापुर और फाउंडेशन एकेडमी के बीच खेला जायेगा जबकि बालक कबड्डी का फाइनल मुकाबला फाउंडेशन एकेडमी और ज्ञान निकेतन ब्वॉयज के बीच खेला जायेगा।
बालिका कबड्डी के सेमीफाइनल में फाउंडेशन अकादमी ने नोट्रेडैम एकेडमी को 59-44 जबकि ओपन माइंड्स बिरला दानापुर ने संत माइकल हाईस्कूल को 53-44 से हराया।
बालक कबड्डी के सेमीफाइनल में फाउंडेशन अकादमी ने संत माइकल हाईस्कूल को 78-62 जबकि ज्ञान निकेतन ब्वॉयज ने महादेव हाईस्कूल को73-44 से मात दी। कबड्डी के दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला कल खेला जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…