इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी:-उजाला पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में

Khelbihar.com

Patna: बेऊर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में उजाला पब्लिक स्कूल ने वी ० के ० एस ० स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस उजाला पब्लिक स्कूल ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।अभिषेक और विकाश के शानदार गेंदबाजी के सामने वी ० के ० एस ० स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ध्वस्त हो गई तथा पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 14.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी। वी ० के ० एस ० स्पोर्ट्स एकेडमी के तरफ से गौरव ने 26,नीतीश ने 9,कुंदन ने 5 तथा अंकित ने 3* रन बनाए और 7 खिलाड़ी 0 पर आउट हुए।उजाला पब्लिक स्कूल के तरफ से अभिषेक ने 7 ओवर में 39 रन देकर 5 ,विकाश ने 7 ओवर में 19 रन देकर 4 तथा रूपेश ने 0.2 ओवर में 1 विकेट प्राप्त किया।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी उजाला पब्लिक स्कूल की टीम ने 13.3 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। उजाला पब्लिक स्कूल के तरफ से मोनू ने 33* तथा अभिषेक प्रताप ने 14* रनों का योगदान दिया। वी ० के ० एस ० स्पोर्ट्स एकेडमी के तरफ से रितेश ने 2 तथा मनीष चौहान ने 1 विकेट लिया जबकि 1 खिलाड़ी रनआउट हुए।अभिषेक को उनके शानदार खेल (5 विकेट) के लिए वी ० के ० एस ० स्पोर्ट्स एकेडमी के धीरज मेहता ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago