इवेंटिना अंडर-12 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 21जून से पटना में।

Khelbihar.com

पटना। रुद्रा इवेंट के तत्वावधान में 21 जून से राजधानी के एलबीएस क्रिकेट एकेडमी के टर्फ विकेट पर इवेंटिना अंडर-12 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है इसकी जानकारी आयोजन अध्यक्ष शिबू कुमार ने खेलबिहार को दी।

आगे बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मैच के समय जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लेकर आना होगा साथ ही वजन और लंबाई मिला कर 105 अंक होना अनिवार्य होना होगा।सारे मैच अनुभवी अंपायरों की देखरेख में खेले जायेंगे।

आयोजन सचिव ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड और प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार स्वरुप मोमेंटो दिये जायेंगे। इसके अलावा  बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी पुरस्कार दिया जायेगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9122777765 और 9708218182 पर संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 15 जून है।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago