IPL 2019 चेन्नई (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Dhoni) कमाल के कप्तान, बल्लेबाज व विकेटकीपर हैं। धौनी ने इस टीम को अब तक तीन बार चैंपियन बनाया है और सीएसके चौथी बार भी खिताब जीतने की राह पर चल रही है। अपने क्रिकेट करियर में एक से बढ़कर एक सफलता हासिल करने वाले धौनी आइपीएल में भी कई नई कामयाबियों को छूआ है।
धौनी ने पिछले मैच में राजस्थान को हराया था और कप्तान के तौर पर आइपीएल में 100 मैचों में जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बन गए थे। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें सीएसके की तरफ से सम्मानित किया गया था और उनकी पत्नी साक्षी ने उन्हें खास अंदाज में उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।
राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद कप्तान धौनी को सीएसके टीम मैनेजमेंट की तरफ से खास तरीके से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित करने के लिए जो बोर्ड दिया गया उस पर धौनी द्वारा दर्ज की गई सभी जीत को शामिल किया गया था। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनकी पत्नी साक्षी ने धौनी को बधाई दी। उन्होंने लिखा बधाई थाला, आपको लिए 100 सीटियां।
धौनी की आइपीएल में कप्तानी करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 169 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 102 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 66 मैचों में उन्हें हार मिली है। इसमें से एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था। उनकी जीत का प्रतिशत 60.71 है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…