Categories: IPL

IPL:-चेन्नई को बड़ा झटका यह आल राउंडर खिलाड़ी टीम से बाहर

Khelbihar.Com।पटना।।

चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2019 में एक और झटका लगा जब उसके इंग्लिश ऑलराउंडर डेविड विली ने इस लीग से हटने का फैसला किया। विली ने यह फैसला फैमिली की वजह से लिया है।

विली चेन्नई टीम के साथ अभी तक इसलिए नहीं जुड़ पाए थे क्योंकि उनकी वाइफ केरोलिन मां बनने वाली है। अब उन्होंने कहा कि वे ऐसी स्थिति में वाइफ को छोड़कर टीम के साथ नहीं जुड़ सकते हैं और उन्होंने इस संबंध में टीम के चीफ कोच स्टीफन फ्लेमिंग से बात कर ली। वे यदि बाद में टीम के साथ जुड़ते तो बहुत देर हो जाती इसलिए उन्होंने आईपीएल 2019 से हटने का निर्णय लिया।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विली ने यॉर्कशायर की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं निजी कारणों से आईपीएल से हट रहा हूं। यह कोई आसान फैसला नहीं था लेकिन मैं सीएसके टीम का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इसमें मेरा साथ दिया। हमारा दूसरा बच्चा होने वाला है और इस कठिन समय में मैं अपनी वाइफ के साथ रहना चाहता हूं। सीएसके के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी नजीडी पहले ही चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले ही साफ कर चुका है कि वर्ल्ड कप में खेलने वाले उसके खिलाड़ियों को 25 अप्रैल तक आईपीएल से वापसी करनी होगी। विली पिछले साल आईपीएल में चेन्नई टीम के साथ जुड़े थे। चेन्नई ने इस बार उन्हें रिटैन किया था। अब वे इंग्लैंड में रॉयल लंदन कप वनडे टूर्नामेंट में खेलेंगे और विश्व कप के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago