महेंद्रसिंह धोनी की तूफानी नाबाद पारी भी रविवार को आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) पर जीत नहीं दिला पाई। धोनी की टीम 1 रन से हार गई लेकिन धोनी ने इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बना डाले। वे आईपीएल में बतौर कप्तान 4000 रन बनाने पहले खिलाड़ी बने। वे इस टी20 लीग में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में धोनी ने में 48 गेंदों में 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। उन्होंने इसी दौरान आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में 200 का आंकड़ा पार कर लिया। वे अब आईपीएल में 184 मैचों में 203 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले वे तीसरे खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में क्रिस गेल 121 मैचों में 323 छक्के लगाकर पहले और एबी डीविलियर्स 150 मैचों में 204 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर हैं।
– धोनी ने इस मैच में नाबाद 84 रन बनाए जो आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 79 था जो उन्होंने इसी सत्र में किंग्स इलेवन के खिलाफ बनाया था।
– धोनी ने आईपीएल में बतौर कप्तान 4000 पूरे कर लिए। वे इस लीग में कप्तान के रूप में 4040 रन बना चुके हैं। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कप्तान हैं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…