इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इस अहम मैच के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की मुंबई की टीम में वापसी हुई है। श्री लंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल ही में कहा था कि विश्व कप में खेलने के लिए श्री लंका के खिलाड़ियों को अपने घरेलू प्रांतीय टूर्नमेंट में खेलना आवश्यक होगा।
इसके बाद मलिंगा ने मुंबई के लिए शुरुआती छह मैचों से हटने का फैसला किया था। लेकिन, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्री लंकाई बोर्ड से आग्रह किया था कि वह मलिंगा को मुंबई के लिए जितना हो सके, उतना मैच खेलने की इजाजत दे और अब श्री लंकाई बोर्ड ने भारतीय बोर्ड के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 37 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…