Home IPL IPL निलामी 2020:-14 से 48 साल के खिलाड़ियो की नीलामी 19 दिसंबर को,देखे खबर

IPL निलामी 2020:-14 से 48 साल के खिलाड़ियो की नीलामी 19 दिसंबर को,देखे खबर

by Khelbihar

Khelbihar.com

Patna:इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। कोलकाता में 19 दिसंबर को आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमें अपने फेवरेट खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगी। 12 देशों के 332 खिलाड़ियों के नाम की बोली लगाई जाएगी। आईपीएल इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी दोपहर में शुरू होगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2020 IPL के लिए होने वाले नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया है। 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली इस नीलामी में 14 साल से लेकर 48 साल तक के खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

आईपीएल की नीलामी को देखने वालों की रूची को देखते हुए इसे इस बार प्राइम टाइम स्लॉट में कराए जाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले नीलामी सुबह शुरू होती थी और रात तक चलती थी। इस बार इसे दोपहर 3.30 में कराए जाने का फैसला लिया गया है।

इस साल नीलामी में शामिल होने के लिए कुल 997 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें से बीसीसीआई ने कुल 332 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया है। इस बार की नीलामी में अफगानिस्तान के खिलाड़ी नूर अहमद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं जबकि भारत के प्रवीण तांबे सबसे उम्र दराज खिलाड़ी। जनवरी 2005 में जन्में नूर की उम्र जहां महज 14 साल है तो 1971 में जन्म लेने वाले प्रवीण 48 साल के हैं।

48 साल तक के खिलाड़ियो पर लगाई जाएगी बोली

प्रवीण तांबे यूएई ने 2018 में टी10 लीग में सिंधीस के लिए खेलते हुए केरला नाइट्स के खिलाफ दो ओवर में 15 रन देकर कुल 5 विकेट झटके। इसमें हैट्रिक भी शामिल था। साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल हैट्रिक लिया था। इस साल वह 20 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल हुए हैं। 

186 भारतीय और 143 विदेशी खिलाड़ियों लिस्ट में है ,भारतीयों का दबदबा है विदेशियों पर

नीलामी के फाइनल की गई लिस्ट में भारत के 186 खिलाड़ी शामिल हैं तो वहीं 143 विदेशी खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईसीसी के एसोसिएट सदस्य हैं। आईपीएल की नीलामी में अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी पहली बार शामिल होंगे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े