Loading Now
×

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों अंबाती रायडू ने आईपीएल से संयास लेने वाले ट्वीट को डिलीट किया

मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले अंबाती रायडू के सन्यास लेने वाली खबरे बहुत तेज़ी से वायरल हुए। दरसल अंबाती रायडू ने एक ट्वीट करते हुए आईपीएल से सन्यास लेने की घोषणा कर दी लेकिन कुछ देर बाद उस ट्वीट को हटा दिया गया। जिसके बाद अब सीएसके के सीईओ ने जबाब दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने टीम के दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायडू के उस ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट की बात कही थी। काशी विश्वनाथ ने बताया कि रायडू ने वो ट्वीट क्यों किया था।

4f5f7-16525938500798-1920 चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों अंबाती रायडू ने आईपीएल से संयास लेने वाले ट्वीट को डिलीट किया

दरअसल अंबाती रायडू ने ट्वीट करके कहा था कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। रायडू ने अपने ट्वीट में मुंबई इंडियंस और की टीम को धन्यवाद भी कहा था। रायडू द्वारा संयास लेने के ट्वीट के आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद रायडू ने अपना डिलीट कर दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने स्पोर्टस्टार से खास बातचीत में उन्होंने कहा “मैंने रायडू से बात की थी और वो रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं। वो अपने परफॉर्मेंस से निराश थे और शायद इसी वजह से वो ट्वीट कर दिया होगा। लेकिन उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है और निश्चित रूप से रिटायर नहीं हो रहे हैं।”

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 6 = ?