Categories: IPLIPL 2021

IPL 2021: CSK के सीईओ और बॉलिंग कोच कोरोना पॉजिटिव,केकेआर के 2 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित

आईपीएल के इस सीजन पर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. कड़े बायो बबल के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद केकेआर (KKR) और आरसीबी (RCB) के बीच अहमदाबाद में सोमवार को खेले जाने वाला मुकाबला रद्द किया गया है. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन और बॉलिंग कोच एल बालाजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा डीडीसीए ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. हालांकि ये सदस्य हाल ही में हुए आईपीएल मैचों में ड्यूटी पर तैनात नहीं थे. इस वजह से यहां होने वाले मैचों के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं.

केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोविड से संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा पैट कमिंस समेत पांच अन्य खिलाड़ी बीमार बताए जा रहे हैं. बीसीसीआई की तरफ से सोमवार को इस संबंध में बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया कि इन दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है और मेडिकल टीम इनकी हेल्थ पर लगातार नजर रख रही है.

आईपीएल के 14वें सीजन में अब तक 29 मैच खेले जा चुके हैं. अब आईपीएल पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है. बीसीसीआई ने कोरोना की वजह से खिलाड़ियों के लिए सेफ बायो बबल बनाया था, इसके बावजूद खिलाड़ियों का कोरोना संक्रमित होना चिंता बढ़ा रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के इस सीजन में काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पांच मैचों में जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 8 मैचों में से 6 मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago