मुंबई 24 दिसंबर: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीज़न के आयोजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है.क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मेगा ऑक्शन को अंतिम रूप दे दिया है. हालांकि, अभी बीसीसीआई की तरफ से नीलामी की तारीखों का एलान नहीं हुआ है
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगा. इससे पहले खबर आई थी कि नीलामी सात और आठ फरवरी को होगी, लेकिन अब क्रिकबज ने इस खबर को खंडन कर दिया है.
ज्यादातर टीमों का मानना है कि हर तीन साल में मेगा नीलामी होने पर टीम संयोजन बिगड़ जाता है. दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने तो कहा था कि टीम बनाने में इतनी मेहनत करने के बाद खिलाड़ियों को फारिग करना काफी कठिन होता है. ऐसे में माना जा रहा है आगामी मेगा ऑक्शन इस लीग का आखिरी आयोजन हो सकता है. इसके बाद छोटे स्तर पर ही नीलामी का आयोजन होगा.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…