आईपीएल की आगामी मेगा नीलामी की तारीखों का ऐलान

दिल्ली 14 जनवरी: आईपीएल 2022 के लिए आईपीएल की आगामी मेगा नीलामी की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस वर्ष दो नये टीमो को भी आईपीएल में जोड़ा गया इसी के साथ अब आईपीएल में कुल 10 टीम हो जायेंगे .आईपीएल की आगामी मेगा नीलामी बेंगलुरु में होनी है .

बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को कार्यक्रम में आईपीएल के लिए नीलामी होगी। इसके अलावा टाटा समूह को मुख्य प्रायोजक बनाने की बात भी कही गई है। वीवो की जगह टाटा होगा टाइटल प्रायोजक .आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल के साथ चर्चा कर इसकी पुष्टि की।

आईपीएल की दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद को मेगा ऑक्शन से पहले दो सप्ताह का समय मिलेगा जिसमें वे अपने खिलाड़ी चुन सकेंगे। दोनों टीमों के पास 3-3 खिलाड़ी रिटेन करने का अधिकार रहेगा। इसके बाद सभी खिलाड़ी नीलामी पूल में जाएंगे। इससे पहले पुरानी आठ टीमों के पास 4-4 खिलाड़ी रिटेन करने का अधिकार था।

इस पर मीटिंग के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। बोर्ड की योजना में आईपीएल के लिए वैकल्पिक वेन्यू जरुर होंगे। पिछले दो साल से यूएई में मुकाबले आयोजित कराए गए हैं। ऐसे में यूएई एक वेन्यू बीसीसीआई की योजनाओं में जरुर होगा। इसके अलावा मुंबई भी है जहाँ तीन स्टेडियम हैं और वहां भी मैचों को आयोजित कराने का विकल्प है। हालांकि इस पर बोर्ड को निर्णय लेना है लेकिन सबसे पहले मेगा नीलामी को देखना है।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने कहा कि टाटा ग्रुप इस बार टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर होगा। टाटा को वीवो की जगह प्रायोजक बनाने का फैसला हुआ है। पिछले साल वीवो के पास ही प्रायोजक के अधिकार थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago