ईशान किशन ने बताया क्यों नहीं चुना गया इस बार के टी-20 वर्ल्डकप में

रांची : भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुने नहीं जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि क्यों उनका चयन वर्ल्ड कप टीम में नहीं हुआ। जबकि पिछले वर्ल्डकप में ईशान भारतीय टीम में शामिल थे।

इशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने को लेकर खुद को ही दोष दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा ” जब आप बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होते हैं जिससे आपको एक्सपोजर मिलता है तो फिर काफी बुरा लगता है। जब वर्ल्ड कप में आप अपनी टीम को जिताते हैं तो फिर वो फीलिंग काफी अलग होती है। मुझे लगता है कि मेरे अंदर कुछ कमियां रही होंगी जिसकी वजह से सेलेक्टर्स ने मेरा चयन नहीं किया।

मेरे अंदर अभी सुधार की जरूरत है। अगर मैंने आज 7-8 छक्के लगाए तो मुझे पता है कि मेरे अंदर 9-10 छक्के लगाने की क्षमता है। अगर वर्तमान भारतीय टीम को देखें तो वहां पर हर कोई काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसलिए मैं अगली बारी का इंतजार करूंगा। मैं पूरी तरह से फिट हूं और टीम को मैच जिता सकता हूं।

इशान किशन को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मौका दिया गया था लेकिन वो उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसी वजह से वो भारत की मेन टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। दूसरे वनडे मैच में उन्होंने धुआंधार पारी खेली। इशान किशन ने 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 84 गेंदों में 93 रन बनाए। उनके जबरदस्त छक्कों से हर कोई काफी प्रभावित था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago