धनबाद : आईवीएफ सात्विक महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी टूर्नामेंट 13 मई से 22 मई तक खेला जाएगा। धनबाद क्रिकेट संघ की महिला टूर्नामेंट कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। इसके लिए चार टीमों की घोषणा कर दी गई है। मैच कलर ड्रेस में खेले जाएंगे।
बैठक में कमेटी की चेयरमैन श्रीमती मिली दत्ता ने कहा कि धनबाद में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी। वहीं डीपीएस की प्राचार्य सरिता सिन्हा ने कहा कि अभी हाल ही में महिला अंडर 19 क्रिकेट का आयोजन सफलतापूर्वक कर चुके हैं। चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन भी हम उससे भी बेहतर तरीके से आयोजित करने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं।
बैठक में डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, बिंदु सिंह,पूनम शर्मा, सुप्रिया कुमारी, अन्नपूर्णा सिंह, दीपाली रॉय, प्रायोजक सूर्या realcon के संतोष सिंह, अविष्कार डायोगोनोस्टिक के दिवेन तिवारी, विशाल रस्तोगी, उत्तम बिस्वास, अशोक चौरसिया , प्रमोद अग्रवाल, ललित जगनानी, द्वारिका तिवारी, रविजीत सिंह डांग, बी एच खान, सुनील कुमार व अन्य उपस्थित थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…