जगदीश नंदन सिंह शिवहर जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार विजयी

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के तेरहवें मुकाबले में मां भवानी क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया ।

राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 6 विकेट गंवा कर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अमित ने 82 गेंदों पर 100 रन एवं आकाश‌ ने 32 गेंदों पर 63 रनों का योगदान दिया।

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां भवानी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23वें ओवर में हीं 150 रनों पर ऑल आउट हो गई। राइजिंग स्टार की तरफ से शिवम्, कुलदीप एवं महताब ने 2-2 विकेट लिया। मां भवानी क्रिकेट क्लब की तरफ से सिर्फ नीरज ने अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने 43 रनों की पारी खेली ।

बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले राइजिंग स्टार के बल्लेबाज अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।कल शुक्रवार को सिनियर डिविजन का चौदहवां मैच गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब एवं नेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago