कराटे

जैगुआर जूनियर्स ने वी. के.एस अकादमी को दी मात,चमके मोहित

पटना 27 नवंबर:  आज स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में जैगुआर जूनियर्स और वि.के.एस अकादमी के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया !

वि.के.एस अकादमी के कप्तान ने टॉस जीत कर विकेट गीली होने की वजह से पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया ! निर्धारित 25 ओवर्स में जगुआर्स ने शानदार 216 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया !

जगुआर्स की टीम के मेंटर नीरज धनराज ने ऑल राउंडर मोहित को गुड्डू के साथ ओपन करने भेजा ! उनका या निर्णय जबर्दस्त हिट हुआ जब मोहित ने सेट होने के बाद वि.के.एस अकादमी के तमाम गेंदबाजों की धुनाई करनी शुरू कर दी !

गौरतलब है कि उनके छक्के से आयोजकों के 3 गेंद गम हुए और उन्हें इसी वजह से वार्निंग दी गयी अंततः 70 के व्यक्तिगत स्कोर पर पुनः छक्का मार वो रिटायर हुए, हालाँकि मेंटर चाहते तो उन्हें खेलने दिया जा सकता था और सभी एक शानदार शतक देखने से वंचित रह गए !

मोहित ने अपने 76 रनों की पाली में 5 छक्के और 6 छक्के लगाये !! इसके अलावा दीपक 16, शानू शाह 20, विवेक 30, रौशन 15, हर्षवीर 10 और मैच के आखिरी गेंदों में विशाल ने ताबड़तोड़ 27 रन मात्र 10 गेंदो पर बनाये !वि.के.एस अकादमी की ओर से शुभम ने 2, ऋत्विक और आशीष को 1-1 विकेट मिले !

217 रन का के लक्ष्य का पीछा करने वि.के.एस अकादमी की ओर से ऋतिक और सचिन ने की ! 15 वर्षीय हर्षवीर ग्रेवाल जबर्दस्त लय में दिखे और उन्होंने सचिन को अपने पहले ओवर में ही शून्य पर चलता किया !

इसके बाद वि.के.एस अकादमी के डोनर विकेट जल्दी जल्दी गिरे जबकि ऋतिक ने एक तरफ से शानदार 70 रनों की पारी खेली और उनके आउट होते ही मैच जगुआर्स के तरफ झुक गया , ऋतिक के अलावा के अलावा आशीष(1) 21, और आशीष (2) 41 प्रमुख स्कोरर रहे ! आखरी क्षणों में वि.के.एस अकादमी को जीत के लिए 5 ओवर्स में 60 रनों की जरुरत थी और उसके 5 विकेट शेष थे,

यहीं से गुड्डू ने ऋतिक का विकेट और अगलें ही ओवर में आशीष को विशाल ने जबरदस्त रन आउट किया जिसके बाद जगुआर्स पूरी तरह मैच पर हावी हो गयी और रही सही कसर मोहित ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर पूरी कर दी !

हालाँकि इस मैच में हर्षवीर ने अहम् मौको पर किफायती स्पेल डाल कर दवाब बनाये रखने में अहम् भूमिका निभाई ! जगुआर्स की तरफ से हिमांशु पटेल, पृथ्वी और आकाश ने आज अपना पहला मैच खेला !!जगुआर्स ओर से मोहित ने 3, हर्षवीर ने 2, गुड्डू , हिमांशु, विवेक, विशाल सत्यम ने एक विकेट लिये !

वि.के.एस अकादमी की पूरी टीम 23.3 ओवर्स में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी !

मोहित ( नाबाद 76 रन,3 विकेट) को *श्री कन्हाई यादव* ने पुरुस्कृत किया !

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

3 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

5 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

7 days ago