बक्सर जिला जूनियर डिवीज़न लीग में बासुकीनाथ के पंच से जय हो क्रिकेट क्लब विजयी

बक्सर 4 मार्च : बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में आज आयोजित “एसजेवीएन” बक्सर जिला क्रिकेट लीग (जुनियर डिवीजन) का मैच आई टी आई ग्राउंड में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर और जय हो क्रिकेट क्लब, बक्सर के बीच खेला गया।

जिसमें कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कप्तान राज प्रताप सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जय हो क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिस में सर्वाधिक स्कोर कप्तान बासुकीनाथ का रहा जिन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से कुल 44 रन बनाए जबकि दूसरा सर्वाधिक स्कोर विशाल कुमार का रहा जिन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से कुल 40 रन तथा निखिल कुमार ने 32 गेंदों का सामना कर 21 रन, धीरज ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तरफ से अभिजीत सिंह ने 6 ओवरों में 34 रन देकर तीन विकेट , शिवम राज ने 6 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट, राज प्रताप सिंह ने 46 रन देकर दो विकेट और अनिरुद्ध ने 6 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

188 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम 20 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 133 रन हीं बना सकी। जिस में सर्वाधिक स्कोर कप्तान राज प्रताप सिंह का रहा जिन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए, अतिरिक्त रनों की संख्या 31 रन रहा, बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर पाए। जय हो क्रिकेट क्लब के तरफ से बासुकीनाथ की शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में मात्र 3 रन खर्च करके 5 विकेट प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद कैफ ने 5 ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट तथा चंदन और धीरज ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस तरह से जय हो क्रिकेट क्लब ने यह मैच 54 रनों से जीत कर लीग में पुरे अंक प्राप्त किया।

आज के मैच के अंपायर चंद्रसेन मिश्रा और रमाकांत यादव तथा स्कोरर रजनीश कुमार रहे।आज के मैच में बक्सर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष- सुरेश कुमार अग्रवाल, सचिव- विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष- दीपक अग्रवाल, चयन समिति के सदस्य अशोक कुमार सिन्हा एवं मामूर आलम तथा लीग मैच के संयोजक संजय कुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे ।कल का मैच कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर और संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमरांव के बीच आई टी आई मैदान पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago