जमुई लीग:-यंग ब्याईज झाझा ने आरसीसी जमुई को 76 रनों से हराया।

Khelbihar.com

जमुई:स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग में यंग ब्याईज झाझा ने आरसीसी जमुई को 76 रनों से हरा दिया। शुक्रवार की सुबह झाझा ने टाॅस जीता ओर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

निर्धारित 40 ओवर में से 29.4 ओवर खेलकर झाझा ने सम्मानजनक 211 रन बनाएं। उसकी ओर से सुरज ने 85 रन और नीतेश ने 50 रन बनाएं। आरसीसी की ओर से विक्की ने 22 रन देकर 3 विकेट और संजीव ने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम ने सधी शुरूआत की लेकिन उसके बाद उसके बल्लेबाज एक एक कर आउट होते गए।

अखिरकार उसकी पूरी टीम 22.3 ओवर में 135 रन बनाकर आल आउट होे गई। उसकी ओर से विक्की सिंह ने 57 रन व आलोक ने 22 रन बनाएं जबकि सुमन ने 17 रन बनाएं। झाझा की ओर से विपिन ने 30 रन देकर 3 विकेट, नीतेश ने 8 रन देकर 2 विकेट व चंदन ने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। इस तरह से यंग ब्याईज झाझा ने आरसीसी जमुई को 76 रन से हरा दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago