जमशेदपुर जुगलर्स व धनबाद डायनोमस झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी क्व सेमीफाइनल मे

रांची : झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी मे आज के पहले मैच में रांची राइडर्स ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए छ विकेट खोकर 138 रन बनाया । प्रारंभिक बल्लेबाजों ने अच्छा खेलते हुए अर्नव सिन्हा 45 ( 47 ) , अरविंद कुमार 24 ( 23 ) और रोबिन मिंज ने 30 गेंदों पर 39 रन बनाए ।

इन तीनों बल्लेबाजो को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा स्कोर नहीं कर पाए । जमशेदपुर जगलरस के विकास कुमार ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलवाने अहम भूमिका निभाई ।

139 रनों का लक्ष्य लेकर जमशेदपुर जगलरस की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी । ओपनिंग बल्लेबाज आर्यन हुड्डा ने 24 गेंद पर 36 रन , विवेक कुमार 23 रन , मयंक पाल 18 रन और कुमार सूरज ने 24 गेंद पर 35 रन बनाकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी ।

रांची रेडर्स के गेंदबाज सचिन यादव 28 रन देकर 2 विकेट तथा अभिषेक यादव एवं दिव्यम ने एक – एक विकेट लेने में सफल रहे । जमशेदपुर जगलरस के गेंदबाज विकास कुमार को इस मैच का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंहभूम स्ट्राइकर ने 7 विकेट पर 116 रन बनाया और धनबाद डायनोमस को जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य दिया । धनबाद डायनोमस ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया ।

श्रेष्ठ सागर ने सर्वाधिक 44 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए । आज के मैन ऑफ द मैच को जेएससीए मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य श्री विनय कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया । कल दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे ।

1.बोकारो ब्लास्टर vs दुमका डेयरडेविल्स

2. धनबाद डायनोमस vs रांची रेडर्स

पॉइंट टेबल :-

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago