Khelbihar.com

जमुई:- शनिवार को स्थानीय एसकेएस स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। इस मुकाबले में टीपीएस सीसी ने एआरआर सीसी को 6 विकेट से हरा कर फाइनल में जगह पक्की किया। अब उसका मुकाबला भारत सीसी से होगा। शीघ्र ही फाइनल मैच की तिथि की घोषना की जाएगी।

सुबह टॉस एआरआर ने जीता ओर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया उसकी पूरी टीम 25.1 ओवर में 120 रन बना कर आल आउट हो गई। उसकी ओर से सिराज ने 43 रन व आकाश ने 23 रनों का योेगदान किया। टीपीएस की ओर से सादाब ने 26 रन देकर 3 विकेट व धर्मराज ने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य काफी आसान लग रहा था ओर टीपीएस के बल्लेबाजों ने यह साबित भी किया। उसने मात्र 4 विकेट के नुकासन पर 23.2 ओवर में 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीपीएस की ओर से विशाल ने नाबाद 58 रन बनाएं जबकि संदीप रावत ने 33 रनों का योगदान किया। एआरआर की ओर से पंकज ने 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। इस तरह से टीपीएस सीसी ने एआरआर सीसी को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल की सीट पक्की कर ली है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago