जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में जे०सी०ए० 24 रनो से विजयी

जहानाबाद 13 मार्च: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में आज जे०सी०ए० ने आई०आई०सी०पी० को रोमांचक मुकाबले में 24 रनो से हराया ।सुबह टॉस जीतकर आई०आई०सी ०पी० ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जे०सी०ए० की टीम 31.4 ओवरों में 197 रन बना के ऑल आउट हो गई ।जे०सी०ए० के तरफ से मानव ने बेहतरीन अर्धशतक (57) बनाया ।साथ में पीयूष कमल ने 35 और सौरव सुमन ने 27 रन का योगदान दिया ।आई०आई०सी०पी० के तरफ से बबलू और विशु ने 3,3 और अमन कुमार ने 2 विकेट चटकाया ।

198 रन का पीछा करने उतरी आई०आई०सी०पी० की शुरूआत काफी धीमी रही जिसके वजह से टीम 34.2 ओवरों में 173 रन बना के ऑल आउट हो गई। और लक्ष्य से 24 रन पीछे रह गई ।आई०आई०सी०पी० के तरफ से पंकज शाह ने अर्धशतक (53) जड़ा साथ में फुरकान ने 24 और जमशेद, रामाकांत ने भी 16,16 रन का योगदान दिया ।

जे०सी०ए० के तरफ से त्रिशिर ने 3 विकेट हासिल किया ।पीयूष कमल और आर्यन ने 2,2 विकेट झटके ।पीयूष कमल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला मुकाबला आई०आई ०सी०पी० और राइजिंग क्रिकेट क्लब के बीच में दिनांक 15/03/2022 को जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago