जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग: शुभम के शतक पे भरी पड़ा सौरव का पचासा ।

जहानाबाद 10 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में आज इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकैडमी ने बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी को 4 विकेट से हराया ।

सुबह में टॉस जीतकर इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकैडमी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार कैंब्रिज क्रिकेट क्रिकेट अकैडमी ने निर्धारित 35 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पे 227 रन का स्कोर खड़ा किया ।

बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी के सलामी बल्लेबाज शुभम समदर्शी में अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा और लीग का दूसरा और अपना पहला शतक जड़ा । शुभम समदर्शी ने 96 गेंदों पे 18 चौके के मदद से नाबाद 107 रन बनाए उनका साथ दिया दीपेश कुमार गुप्ता ने दीपेश ने अपने 77 रन की पारी में 13 चौके लगाए ।इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकैडमी के तरफ से अंकित यश राज ने 2 विकेट चटकाए ।

228 रन का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकैडमी ने 33.3 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य हासिल कर लिया ।इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकैडमी के तरफ से सौरव कुमार ने नाबाद 71 रन बनाए , सौरव ने अपने इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े ।सौरव के अलावा रिशव श्रीवास्तव ने 35, समीर ने 30, शिवम ने 27 और मोनू राज चौहान ने 24 रन का योगदान दिया और अपनी टीम को लीग में दूसरी जीत दिलाई ।

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट अकैडमी के तरफ से ऋतिक ने 3 ,रानू ने 2 और रोहित ने 1 विकेट हासिल किया।सौरव को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया।

लीग का अगला मुकाबला विजन क्लासेज और ऐरावत फीड्स के बीच में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए दिनांक 11/01/2022 को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago