जहानाबाद जिला सिनियर डिवीजन लीग(सचिव रोहित राज द्वारा शुरू लीग)का उद्धघाटन कल,

Khelbihar.com

Jahanabaad: दिनांक 26 दिसम्बर सुबह 10 बजे से मखदुमपुर प्रखण्ड के चोवा बिगहा(पाई बिगहा) सूर्यमंदिर के खेल मैदान में ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के बढ़ावा हेतु जहानाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन माननीय विधायक मखदुमपुर श्री सूबेदार दास जी के द्वारा होगा।

उक्त प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों को खेलने की अनुमति प्रदान की गई है।जो 26 दिसम्बर से 9 फरवरी तक चलेगी।इस लीग में प्रदर्शन के आधार पर ही जहानाबाद जिला टीम का गठन किया जाएगा,जो इस सत्र में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट में जिले की ओर से भाग लेंगी।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने कुल छः अंपायरों की पोस्टिंग की है,जिसमे आर.के जॉली जी को अंपायर पैनल का अध्यक्ष बनाया गया है,ताकि लीग बेहतर और निर्विवाद समाप्त किया जा सके।पूरे लीग की देख रेख की जिम्मेवारी आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव को दी गयी है और लीग के संयोजक संजीव सिंह और डब्लू शर्मा को बनाया गया है।

लीग का तकनीकी सलाहकार डीके पाल को बनाया गया है।उक्त आशय की जानकारी जिला क्रिकेट संघ जहानाबाद के सचिव डॉ रोहित राज ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago