जहानाबाद 13 दिसंबर: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग का आयोजन दिनांक 19/12/2021 से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ,एयरोड्राम स्टेडियम में किया जाएगा ।
ज्ञात हो की जहानाबाद जिला संघ के एस०जी ०एम० में जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग को दिनांक 12/12/2021 से कराने का निर्णय लिया गया था लेकिन विद्यालय खेल प्रतियोगिता को देखते हुए टूर्नामेंट कमिटी ने लीग की शुरुआत कराने के तिथि को आगे बढ़ा दिया था ।
इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष विश्वाश सिंह ने बताया कि”जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली सारी टीम एसोसिएट क्लब के तौर पे भाग लेगी , लीग में भाग लेने वाली सारी टीम , खिलाड़ियों की सूची के साथ सभी मैच के तिथि और आयोजन स्थल की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी ।
वैसे सभी खिलाड़ी जो जिला क्रिकेट संघ में पंजीकृत हैं वो सभी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर के 17/12/2021 तक जमा कर सकते है .जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में वैसे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जिनका आयु दिनांक 01/09/2021 तक 17 साल या उससे कम हो ।और विशेष जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पे संपर्क कर के बात कर सकते हैं 7033155873, 6203062662.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…