झारखण्ड इंटर डिस्ट्रिक अंडर-16 क्रिकेट में देवघर ने खूंटी को 3 विकेट से हराया

देवघर : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्टिक अंडर -16 टूर्नामेंट का ग्रुप E का चौथा मैच खूंटी बनाम देवघर के बीच खेला गया।ग्रुप E में देवघर,जमशेदपुर, साहिबगंज और खूंटी की टीम है।आज के खेले गए मैच में देवघर ने खूंटी को 3 विकेट से हरा दिया .

खूंटी के कप्तान राहुल राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया . पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के गेम में 24 ओवर 3 गेंद में सभी विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी।खूंटी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवराज कुमार ने 43 गेंद खेलकर 5 चौकों की मदद से 34 रन , राहुल राज ने 38 गेंद खेलकर 3 चौकों की मदद से 24 रन और उमेश शर्मा ने 26 गेंद खेलकर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए।देवघर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए भानु प्रताप सिंह और रिशव कुमार ने 3-3 विकेट लिए वही सुजीत कुमार और कप्तान एमडी जुनैद ने 2-2 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवघर की की टीम ने 30 ओवर 2 गेंद में 7 विकेट खोकर 120 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।देवघर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सत्यम कुमार ने 50 गेंद खेलकर 5 चौकों की मदद से 29 रन एमडी जुनैद ने 34 गेंद खेलकर चार चौकों की मदद से 19 रन भानु प्रताप सिंह ने 11 गेंद खेलकर 2 छक्के की मदद से 13 रन बनाए .खूंटी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेडी राणा ने 4 विकेट आदित्य राज और अंकित कुमार ने 1-1 विकेट लिया।

आज के मैच मैं शानदार प्रदर्शन करने वाले भानु प्रताप सिंह को एसोसिएशन के सदस्य राजेश कुमार जी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।आज के मैच में अंपायर की भूमिका में जेएससीए द्वारा भेजे गए ओ पी राय और मनोरंजन कांजीलाल जबकि स्कोरर की भूमिका में अमित कुमार तिवारी .टीआरडीओ के रूप में सुब्रतो घोष थे . आज के मैच में एसोसिएशन के सभी मेंबर मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago