झारखण्ड़ अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट लीग का लातेहार में हुआ उद्धघाटन,सचिन ने जड़ा शतक

  • अंतर जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन संपन्न
  • उद्घाटन मैच सिमडेगा तथा जामतारा के बीच खेला गया
  • सिमडेगा ने जामताड़ा को 166 रन से हराया
  • सिमडेगा के सचिन शंकर ने 111 रन का पारी खेल बना मैन ऑफ द मैच
  • मैच पर्यवेक्षक एस बी चौबे ने दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

 

लातेहार 01 दिसंबर: रखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर 16 आयु वर्ग का उद्घाटन मैच सिमडेगा तथा जामताड़ा के बीच खेला गया । लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित लीग 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक लातेहार जिला खेल स्टेडियम में होगा ।

यह मैच चार जिला हजारीबाग , सिमडेगा , जामताड़ा तथा लातेहार के बीच खेला जाएगा । मौके पर संघ के अध्यक्ष  पंकज कुमार सिंह , वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ,सचिव अमलेश कुमार सिंह , उपाध्यक्ष अनिल सिंह , सुरेंद्र प्रसाद , विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता , प्रकाश कुमार , नीरज सिंह , दिलीप कुमार , शैलेश कुमार , उमाकांत प्रसाद , शफीक खान , साकेत शर्मा , समरेश बादल , अंकित गौरव , न्यूटन आनंद समेत कई लोग उपस्थित थे ।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर 16 का पहला मैच सिमडेगा तथा जामताड़ा के बीच जिला खेल स्टेडियम लातेहर में खेला गया । सिमडेगा  ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 294 रन का बड़ा स्कोर किया  । जिसमे सचिन शंकर ने ताबड़तोड़ बलेबाजी करते हुए 111,  अभय 37 तथा गुरुशरण सिंह ने 37  रन का योगदान दिया । जामताड़ा  की ओर से हेमंत तुरी 3 तथा प्रिंस ए मुर्मू ने   दो  विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी जामताड़ा की पूरी टीम 31वे ओवर में 128 पर ढेर हो गयी ।   जिसमे अंशु 26 , हेमंत 18 तथा अरमान अंसारी 17 रन का योगदान दिया । सिमडेगा   की ओर से अनुपम सिंह , राजवीर ,जावेद अली तथा ओम गौर ने दो दो  विकेट चटकाए ।
मैन ऑफ द मैच सिमडेगा  के सचिन शंकर को मैच पर्यवेक्षक शशिभूषण चौबे के द्वारा पुरस्कार दिया गया । मैच के  अंपायर अजय पाठक तथा सुभाष बनर्जी थे  जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार ने किया  ।मौके पर कई लोग उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago