धनबाद : जोहरी बाजार इलेवन ने सात्विक आइवीएफ महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में बुधवार को उलटफेर करते हुए अपने से कहीं मजबूत मानी जा रही सूर्या रियलकोन इलेवन को सात विकेट से मात दे दी।
जियलगोरा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या रियलकोन इलेवन ने आठ विकेट पर 128 रन बनाए। रूमा कुमारी महतो 30, पुष्पा कुमारी 29, पल्लवी कुमारी 24 और अंजली प्रसाद 12 रन बनाकर आउट हुईं। शिफा हसन ने 10 पर तीन, चंद्रिमा घोषाल ने 20 पर दो विकेट लिए। पायल कुमारी, किरण कुमारी और नैना कुमारी को एक-एक विकेट मिला।
बाद में लक्ष्मी कुमारी मुर्मू (50) की अर्धशतकीय पारी और चंद्रिमा घोषाल व किरण कुमारी के 21-21 रनों की नाबाद पारी की मदद से 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बना जोहरी बाजार इलेवन ने मैच आसानी से जीत लिया। नेहा कुमारी, महारानी मुर्मू और अंकिता मौर्या ने एक-एक विकेट लिए।
इस मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं लक्ष्मी कुमारी मुर्मू को धनबाद क्रिकेट संघ के वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह ने ट्रॉफी और कैश अवार्ड सौंपा। इस अवसर पर डीसीए के बीएच खान, महेश गोराई आदि उपस्थित थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…