जेएससीए ने की विजय हजारे ट्रॉफी मैचों की तैयारी पूरी,12 नवंबर से शुरुआत

रांची : विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 दिनांक 12 नवम्बर से 23 नवंबर तक रांची में जेएससीए के द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके आयोजन के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इस टुर्नामेंट में रोज तीन मैच खेले जाएंगे।

दो मैच जे एस सी ए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर स्थित मेन ग्राउंड और ओवल ग्राउंड में आयोजित होगा जबकि तीसरा मैच मेकॉन स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस टुर्नामेंट में कुल सात टीमें भाग लेंगी। भाग लेने वाली टीमों का नाम इस प्रकार है

1- मिजोरम

2- मुम्बई

3- महाराष्ट्र

4- बंगाल 5- रेलवे

6- सर्विसेज

7- पांडिचेरी

मिजोरम की टीम कल रात ही रांची पहुंच गई है और आज जेएससीए ओवल ग्राउंड में अभ्यास भी की। कल मिजोरम की टीम झारखंड अंडर 25 टीम के साथ उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के ग्राउंड में अभ्यास मैच खेलेगी। विदित हो कि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय और झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से वहां बोर्ड स्तर के मैचों के आयोजन हेतु ग्राउंड तैयार।

मैच का Fixture संलग्न है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago