कराटे

कैमूर जिला लीग में जु. विनर क्रिकेट क्लब ने केसीए को हरा कर दुसरी जीत दर्ज, राधेकृष्ण की हैट्रिक व अभिमन्यू का पंजा

कैमूर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का सातवां मुकाबला मंगलवार को खेला गया जिसमे जुनियर विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां ने रोमांचक मुकाबले में कैमूर क्रिकेट एकेडमी को 37 रन से हरा दिया.,

सुबह जुनियर विनर के कप्तान माखन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन उनका फैसला तब गलत साबित हुआ जब कैमूर सी ए के गेंदबाजो ने अभिमन्यु के अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रारंभिक 5 बल्लेबाज 59 रन पर पवैलियन लौटना पड़ा लेकिन उसके बाद के बल्लेबाजो ने कुछ दमखम दिखाते हुए निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 10 विकेट खोकर 29 ओवरों में 142 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिए जिसमे हरिओम ने 36 गेंदो में 4चौको  की सहायता से सर्वाधिक 31 रन बनाए इसके अलावा विराज सिंह ने 31 गेंदो का सामना करके 26 रन,वेदांत 40 गेंदो में 25 रन और राधेकृष्ण ने 12 रनो का योगदान दिया .

इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई की रन संख्या तक नहीं पहुंच पाया,कैमूर सी ए की ओर  सभी गेंदबाजो ने बेहद अनुशासित गेंदबाजी किया जिसमें अभिमन्यु ने 6 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट,कप्तान सुर्यांश तिवारी ने 6 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट,दिव्याशुं सिंह ने 6 ओवर 23 रन खर्च करके और 2 अपुर्व मेहता ने 4 ओवर में 11 रन  देकर 1-1 विकेट  हासिल किया .

जवाब में 143 विजयी रनो का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कैमूर सी ए पहला विकेट जल्दी खोने के बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए सुर्यांश और अपुर्व ने  टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया लेकिन इन दोनो के आऊट होने के बाद पुरी टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई और 26.2 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई, जिसमें सुर्यांश ने 56 गेंद में 39 रन 3 चौको के साथ और अपुर्व ने 41 गेंद में 33 रन बनाये बाकि सभी बल्लेबाज दहाई की रन संख्या तक भी नहीं पहुंच पाये जुनियर विनर सीसी के गेंदबाजों ने काफी सधी हुई गेंदबाजी  किया जिसमें राधेकृष्ण ने 6 ओवर में 9 रन देकर हैट्रिक सहित 4 विकेट,नरेन्द्र जाडेजा ने 6 ओवर में 21 रन खर्च करके 3 विकेट और विवेक व हरिओम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जुनियर विनर सी सी के राधेकृष्ण यादव को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए जिले के पुर्व पदाधिकारी संजय सिंह प्रेमी ने प्रदान किया तथा कैमूर सी ए के अभिमन्यु को पांच विकेट हासिल करने पर रणजी खिलाड़ी शिवम सिंह ने गेंद को प्रतीक स्वरूप प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व अनुभव सिंह और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग सफथ ने किया।

मैच के दौरान जिला संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, सहित विनर सी सी सिनियर टीम,मोहनियां के  सदस्य अमृत चौबे, हिमांशु सिंह शुभम, उत्सव, प्रदीप, शशि सिंह, सुधीर,बिहारी,नीरज यादव,रोहित रोबोट,प्रियांशु मौजूद रहे। गुरुवार को स्कूलो के तरंग प्रतियोगिता के कारण अवकाश रहेगा,शुक्रवार का मैच स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया और कैमूर युथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

23 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago