जूनियर कैंप क्रिकेट क्लब बना स्वर्गीय महेश प्रसाद सिंह मेमोरियल दुमका जिला क्रिकेट लीग चैंपियन

दुमका : स्वर्गीय महेश प्रसाद सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच जूनियर कैम्प क्लब और एल ए जे कैम्प क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर एल ए जे एकेडमी क्लब की टीम ने  32.4 ओवर 157 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर कैंप क्रिकेट क्लब की टीम ने 22.4 ओवर में 161 रन  3 विकेट  पर मैच को 07 विकेट से जीत लिया।
इस मौके पर उपस्थित श्री सुदर्शन मंडल डीआईजी संथाल परगना प्रक्षेत्र, श्री पी एन सिंह, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक, श्री विजय कुमार, आरक्षी उपाधीक्षक, मुख्यालय, श्री देवव्रत पोद्दार, पुलिस निरीक्षक, एवं जिला क्रिकेट संघ दुमका के अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह एवं सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
विजेता  एवं   उपविजेता ट्रॉफी को उपस्थित पदाधिकारी गण के द्वारा प्रदान किया गया। मैच का शुभारंभ श्री नूर मुस्तफा एसडीपीओ दुमका के द्वारा किया गया। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच अंकुश राउत को दिया गया।मैन ऑफ द सीरीज सूरज पाठक दिया गया।बेस्ट बेस्ट मैन अंकुश राउत,बेस्ट बॉलर मिट्ठू यादव,गोविंदा तिवारी,मीडिया प्रभारीजिला क्रिकेट संघ दुमकाभास्कर अजीत सिंह सचिव जिला क्रिकेट संघ दुमका।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago