जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्बॉल क्रिकेट में बिहार की पुरुष व महिला टीम सेमीफाइनल में पहुँची।

Khelbihar.com

Patna: मऊ ( उत्तर प्रदेश ) में खेली जा रही 8 वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन बिहार की बालिका टीम ने छत्तीसगढ़ को 45 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर बिहार की बालिकाओं ने 5 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। जिसमें मेघा ने 25 व प्रांजल ने 20  रनों का योगदान किया। जवाबी पाली खेलने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 44 रन हीं बना पायी। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुरुचि ने 4 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया।

इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि बालक वर्ग के महत्वपूर्ण मैच में शेष उत्तर प्रदेश को 55 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाए जिसमें कुंदन ने 67,राहुल ने 25 व रवि ने 15 रनों का महत्वपूर्ण योगदान किया।

जवाबी पाली खेलते हुए शेष उत्तर प्रदेश की टीम 8 ओवर में 4 विकेट गँवाकर सिर्फ 62 रन हीं बना पायी। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए रौशन ने 2 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 day ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago