कैमूर जिला लीग में कैमूर क्रिकेट एकेडमी की रॉयल पर आसान जीत

कैमूर 25 मार्च: कैमूर चैंपियंस ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का 6वां मैच कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ और रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच स्थानीय खेल मैदान भभुआ में हुआ,जिसमें कैमूर एकेडमी ने रॉयल सी सी को आसान मुकाबले में 7 विकेट से पराजित किया।

सुबह रॉयल सी सी के कप्तान दिलीप ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और निर्धारित 25 ओवरो के मैच में अनुराग 34 और अरूण 18 रन के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका और पूरी टीम 23.1 ओवर में मात्र89 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई कैमूर एकेडमी के तरफ से बिट्टू ने 3, शशी व फैजल ने 2-2 तथा सौरव और विक्रम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

90 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कैमूर एकेडमी की टीम 11.3 ओवरो में 3 विकेट खोकर बल्लेबाज विक्रम 42 और विनय 22 रन के योगदान से जरूरी रन बना कर 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। रॉयल के तरफ से अरूण,दिलीप व दिवाकर ने 1-1, विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कैमूर क्रिकेट एकेडमी के विक्रम को बिहार राज्य अंडर-16 टीम के पुर्व खिलाडी़ प्रिंस सिंह ने प्रदान किया,अंपायरिंग रंजन चतुर्वेदी और विकास पटेल जुनियर ने तथा स्कोरिंग सोनल दूबे ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago