कैमूर जिले का एकमात्र खेल मैदान का भविष्य संकट में,

Khelbihar.com

Kaimur: कैमूर जिले के भभुआ में जगजीवन स्टेडियम एकमात्र खेल का मैदान है जिसमें हाल फिलहाल लाखों रुपयों के लागत से मैदान का सौंदर्यीकरण कराया गया है । जिसमें जिले और राज्यस्तरीय कई खेलों का आयोजन भी होता रहता है ।

लेकिन मैदान के सौंदर्यीकरण करने के बाद फिर से मैदान के भविष्य पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री राकेश कुमार ने बताया कि समय समय पर राजनैतिक सभाएं और कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान टेंट – तम्बू तथा बांस-बल्ली गाढ़ कर मैदान में कई सारे गड्ढे कर दिए जाते हैं जिससे मैदान कि स्थिति बहुत खराब हो जाती है और खिलाड़ियों को गंभीर चोटें भी आती हैं ।

साथ ही साथ श्री राकेश कुमार तथा कैमूर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आनंद कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी से मिलकर ये अपील किया कि मैदान में किसी भी कार्यक्रम के लिए अनुमति न दिया जाए क्योंकि इसी मैदान से बहुत से खिलाड़ी राज्यस्तरीय तथा रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े मैचों में खेल रहे हैं अगर इसपर ध्यान न दिया गया तो मैदान के साथ साथ बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा और मैदान की सौंदर्यीकरण के लिए श्री राकेश कुमार ने माननीय विधायक श्रीमती रिंकी रानी पांडेय तथा माननीय जिला पदाधिकारी श्री नवल किशोर चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 day ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

1 day ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

2 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago