कैमूर लीग:-जू.रॉयल क्रिकेट क्लब ने एमसीसी को 5विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Kaimur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जू.रॉयल सी सी,रामगढ़ और मरकरी सी सी,भभुआ के बीच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में मैच खेला गया।

जिसमें एम सी सी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और एम सी सी के नन्हे खिलाड़ियो महेंद्र 37 व अभय दास के 26 रनो के दम पर 30 ओवर के मैच में 26.3 में सभी विकेट खोकर 131 रनो का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।जू.आर सी सी के ओर से गेंदबाज आशिफ,राजू व रोहित ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

जीत के लिये जू.आर सी सी के सलामी बल्लेबाजो द्वारा ठोस शुरूआत की गई और प्रितम के नाबाद 65 और रवि के 35 रनो के बदौलत जीत के लिये जरूरी 132 रन 21.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। एम सी सी के गेंदबाज महेंद्र ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 3 व आर्यन ने 1 विकेट लिया। दोनो टीमो के नन्हे खिलाड़ियो को स्टेडियम में मौजूद सैकड़ो दर्शको ने उत्साहवर्द्धन किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रितम के नाबाद 65 रन बनाने पर बिहार अंडर-19 टीम के पुर्व मैनेजर संजय श्रीवास्तव ने दिया।
आज सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाईनल मैच सनराईज सी सी व प्लेयर्स क्रिकेट एकेडेमी के बीच खेला जायेग।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago