Kaimur:आज कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे लीग का मैच प्लेयर्स एकेडमी और एयरपोर्ट इलेवन के बीच खेला गया। एयरपोर्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
27.3 ओवरों में ही प्लेयर्स एकेडमी के घातक बॉलिंग के आगे 99 रनों पर ही आल आउट हो गई । एयरपोर्ट इलेवन के तरफ से बल्लेबाजी में कोई बल्लेबाज चल नहीं सका। प्लेयर्स इलेवन की ओर से शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन करते हुए निर्भय लेगी ने 5 विकेट लिए और अमन ने 2 विकेट लिया।
दूसरी पारी में खेलने उतरी प्लेयर्स इलेवन ने 17.3 ओवरों में मात्र 2 विकेट खो कर ही आसानी से जीत हासिल कर लिया।प्लेयर्स इलेवन के तरफ से बल्लेबाजी में अजित ने 51(नाबाद) और जयंत ने 38 रन बनाए। एयरपोर्ट इलेवन की ओर से एकमात्र रोहित को ही 2 सफलता मिल सकी। मैन ऑफ द मैच निर्भय को परमेश्वर यादव द्वारा दिया गया।
मैच में अंपायरिंग सूर्यभान सिंह तथा भानु पटेल और स्कोरिंग मनीष सिंह ने किया। इस दौरान मैदान में सैकड़ों की संख्या में दर्शक दिखे। कल का मैच अननोन क्रिकेटर्स और एयरपोर्ट इलेवन के बीच जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…