Kaimur: कैमूर जिला क्रिकेट संघ के चल रहे लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्लेयर्स एकेडमी ने 40 ओवरों में 224 रनों का लक्ष्य रखा। प्लेयर्स एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी में जयंत ने 77 रन और अजित ने 44 रनों का योगदान दिया।
हीरोज के वशिम अली को 2 विकेट मिले जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हीरोज सी सी 36.4 ओवरों में 156 रनों पर ही ढेर हो गई। हीरोज के तरफ से बल्लेबाजी में वशिम 47 रन और रजत ने 43 रन बनाया। प्लेयर्स एकेडमी की ओर से आशुतोष और जयंत को 2-2 विकेट और शेखर को भी दो विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच आल इंडिया विज्जी ट्रॉफी खिलाड़ी आजाद खान द्वारा जयंत को दिया गया।
मैच में अंपायरिंग भानु पटेल तथा संजय कुमार तथा स्कोरिंग मनीष सिंह ने किया।इस दौरान मैदान में संजय श्रीवास्तव,अजय सिंह, ईनोक रॉय दास,प्रीतेश प्रताप सिंह,अमजद अली,अमितेश प्रताप सिंह,प्रवीण श्रीवास्तव,सुजीत पांडेय,मनोज यादव,रवि चंद्रवंशी,गोल्डन गद्दी,नईम अख्तर,नौशाद गद्दी,प्रियेश नारायण सिंह,परवेज खान समेत सैकड़ों खिलाड़ी मैदान में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। कल रविवार अवकाश रहेगा अगला मैच सोमवार को प्लेयर्स एकेडमी और कंबाइंड सी सी के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…