Khelbihar.com

Kaimur:कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं लीग में आज का मैच अननोन क्रिकेटर्स और कंबाइंड क्रिकेट क्लब के बीच भभुआ जगजीवन स्टेडियम में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंबाइंड क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में 2 रन पर 1 विकेट गिरा देखते – देखते 48 रन पर ही आधी टीम पवेलियन लौट गई फिर भी संघर्ष करते हुए कंबाइंड क्रिकेट क्लब की टीम 132 रनों पर 24.1 ओवरों में ही ढेर हो गई। कंबाइंड के तरफ से बल्लेबाजी में एकमात्र शुभम ने ही सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया। अननोन क्रिकेटर्स के तरफ से गेंदबाजी में अमन ने 3 विकेट और अंशु संतोष ने 2 विकेट लिए।

जवाबी पारी में खेलने उतरी अननोन क्रिकेटर्स के विकेटकीपर संजीत कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 72 रन बनाए और उनका साथ देते हुए सूर्यम ने 43 रन बनाया जीत की बची खुची कसर कप्तान ललित कुमार ने दो गेंदों पर लगातार दो चौका मार कर पूरा कर दिया है और अननोन क्रिकेटर्स इस मैच को 7 विकेट से जीत गया।

मैन ऑफ द मैच शानदार बल्लेबाजी के लिए अननोन क्रिकेटर्स के संजीत कुमार को पूर्व खिलाड़ी तथा हाईकोर्ट के अधिवक्ता परवेज खान के हाथों दिया गया। आज की अंपायर रजनीश कुमार बिट्टू तथा मनीष सिंह रहे।इस दौरान मैदान में जिला संयोजक श्री अजय कुमार सिंह शिवम सिंह विकास पटेल संजय श्रीवास्तव प्रीतेश प्रताप सिंह समेत सैकड़ों प्रशंसक मैदान में मौजूद रहे। इस खबर की सूचना कैमूर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राशिद रौशन ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago